फिरोजाबाद: यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसानो की बढ़ी समस्याएं।

.Riya Web Technology
0

 यमुना के अचानक जलस्तर बढ़ने से जुताई करने गया किसान ट्रैक्टर सहित बीच मे फंसा

यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ने से बीच खादर में फंसा ट्रैक्टर



फिरोजाबाद, टूण्डला क्षेत्र के इलाके में थाना नगला सिंघी क्षेत्र का गाँव रामगढ़ के मौजा कुतुबपुर साहब निवासी यमुना के खादर में अपने खेत की जुताई करने के लिये ट्रैक्टर से गये थे। वह जुताई कर रहे थे। अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा।

पानी के स्तर को बढ़ते देख साहब सिंह घबराने लगे, और खुद को व ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास करने लगें। लेकिन हथिनी कुण्ड बैराज से छोड़े गये पानी के कारण यमुना का बहाब तेज होने के साथ साथ जलस्तर भी बढ़ने लगा। और वह ट्रैक्टर के साथ ही उसमें बीचों बींच फस कर रह गये। स्थानीय लोगो को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभी लोगो ने मौके पर जाकर उनको निकालने के लिये बड़ी मसक्कत कर बिना ट्रैक्टर के उस बाढ़ के पानी से निकालने में सफल हो पाए। लेकिन उनके ट्रैक्टर को वही छोड़कर आये, जिसको निकलने के लिये प्रशासन से माँग की है। कि उसे यमुना के बढ़ते जल के बीच से निकलवाया जाये। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ते जलस्तर के कारण खेत मे काफी नुकसान फसलो को हुआ है। जिन लोगो के खेत यमुना के आसपास है, उन सभी मे पानी भर गया है। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यसीमा न्यूज

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!