औरैया: पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशानुसार मिशन शक्ति के तहत सभी थानों की पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान।

.Riya Web Technology
0

।। मिशन शक्ति के तहत  पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान।।




औरैया– आज दिनांक 02.07.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदया औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशानुसार थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को /शोहदों की चेकिंग की गयी साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कालेजों में महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने हेतु महिला हेल्पलाइन नं0-1090,181,112, महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया।


ब्यूरो रिपोर्ट - लक्ष्यासीमा न्यूज

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!